घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पौधे, बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किल



Vastu Shastra for Plants: पेड़-पौधे आक्सीजन के साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। इसलिए अक्सर लोग घरों में पेड़-पौधे लगाते हैं। जिससे घर – भरा तो लगता ही है साथ ही साथ घर का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घरों में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसे पौधे लगाने से घर में सकारात्मकता की जगह नेगेटिविटी आती है। इन पौधों को घर में लगाने से पैसा नहीं टिकता। साथ ही यह पौधे घर की बरकत को लगभग खत्म कर देते हैं।

अब हम आपको बताते हैं उन पौधों के बारे में जिन्हें वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लगाना निषिद्ध किया गया है—

1-इमली का पौधा-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भूलकर भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे घर में वाद-विवाद बढ़ता है। साथ ही यह भी कहा जाता है की जिस जमीन पर इमली का पौधा है, वहां घर नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

Imli Tree



2-कैक्टस का पौधा-
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में लगाने से घर का सारा पैसा व्यर्थ खर्चों में चला जाता है। जिन लोगों के घर में कैक्टस का पौधा लगा रहता है उनके घर में पैसे का सदुपयोग नहीं हो पाता है। इसलिए जो लोग अपने घर से दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं, उन्हें कभी भी कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

Cactus Plant



3-बबूल का पौधा-
विशेषज्ञों के अनुसार घर में बबूल का पौधा लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह पौधा घर में विवाद को जन्म देता है। वैसे तो यह पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन इसे हमेशा घर में लगाने से बचना चाहिए।

Babool Tree



4-हरी मिर्च का पौधा-
जानकारों की मानें तो अपने घर में कभी भी हरी मिर्च का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि हरी मिर्च का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसलिए जिन लोगों के घरों में मिर्च का पौधा लगा है, उन्हें इसे अपने घर से बाहर कर देना चाहिए।

Chilli plant



5-मेहंदी का पौधा-
घर में कभी भी मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है की मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए घर में हमेशा मेहंदी का पौधा लगाने से बचना चाहिए।

Mehedi Plant

Leave a comment